दिव्यांग युवक ने फांसी लगाकर दी जान
कन्नौज, जून 16 -- छिबरामऊ। थाना सौरिख क्षेत्र की नादेमऊ चौकी अंतर्गत ग्राम हैबतपुर में एक दिव्यांग युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हैबतपुर गांव निवासी राजेश (36) पुत्र रामपाल ने मंगलवार सुबह करीब छह बजे अपने कमरे में रस्सी का फंदा कुंडे में बांधकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। राजेश पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। यह भी पढ़ें- दुःखदः बेटी के साथ जादू-टोने के विरोध पर पीटा, युवक ने की खुदकुशी उसके परिवार में पत्नी सरिता, पुत्र राजन (15), पुत्री निशा (12) तथा एक छोटा बेटा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि राजेश की पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.