कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के खनपना गांव के रहने वाले एक दिव्यांग युवक ने घर में छत के पंखे के कुंडे से फांसी लगा जान दे दी। शुक्रवार सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। खनपना गांव का रहने वाला तीस वर्षीय दिव्यांग विजय नारायण ई-रिक्शा चलाता था। गुरुवार रात में उसने किसी बात से नाराज होकर घर के अंदर कमरे में छत के पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली। सुबह उसका शव कमरे में लटका देख कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां राजरानी बदहवास हो गईं, जबकि भाई श्री नारायण, जय नारायण व हरि नारायण बिलख उठे। सूचना पर पामा चौकी इंचार्ज शोभित कटियार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। इसके साथ ही शव कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसि...