पीलीभीत, फरवरी 21 -- पूरनपुर/ घुंघचाई। एक दिव्यांग युवक का शव घर के बाहर पेड़ में लटका मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव डूडा के रहने वाले दिव्यांग हरिश्चंद्र (30) पुत्र ख्यालीराम अविवाहित हैं। वह अपने घर में अकेले रहते हैं। शुक्रवार को हरिश्चंद्र का शव घर के बाहर शहतूत के पेड़ पर लट़का देखा गया। जानकारी लगते ही गांव में खलबली मच गई। दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना घुंघचाई पुलिस भी दिव्यांग के घर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पेड़ से उतार कर कब्जे में ले लिया। जिले से फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और सुबूत जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.