गोंडा, अगस्त 3 -- गोंडा, संवाददाता। लखनऊ और गोरखपुर स्टेशन के बीच में गोंडा महत्वपूर्ण स्टेशन माना जाता है। स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 4000 से 5000 के बीच में बताई जा रही है।यात्री संख्या के सापेक्ष स्टेशन पर सुविधाओं की कमी देखने को मिल रही है। सबसे ताज्जुब बात तो यह है कि स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बना दिव्यांग जन शौचालय मे महीने से ताला लटक रहा है। दिव्यांगजन जब ताला खोलने की बात करते हैं तो पता चलता है कि इसकी चाभी साहब के पास है। अब चाभी किस साहब के पास में है। यह कोई भी बताने से घबरा रहा है। रेल कर्मियों ने बताया कि यह शौचालय जब अधिकारियों का निरीक्षण होता है। तब खोल दिया जाता है। उसके बाद में फिर बंद कर दिया जाता है। निरीक्षण के समय इसकी साफ सफाई करके इसमें फिनायल डाल दिया जाता है। जिससे अधिकारियों के निरीक...