गाज़ियाबाद, मई 4 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। विकास भवन में सोमवार को दिव्यांग मॉनिटरों को दिव्यांग अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि इनको सोमवार को पेंशन, सहायक उपकरण, फ्री रेल व बस पास सहित टोल टैक्स आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। अब यह मॉनिटर अपनी-अपनी पंचायत सहित आस-पास की पंचायतों में दिव्यांग को उनकी योजनाओं की जानकारी देंगे। इस दौरान दिव्यांगों के उनकी योजनाओं में आवेदन भी कराएंगें। यह भी पढ़ें- आज से दिव्यांगों के चिह्नांकन शिविर लगेंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...