फतेहपुर, फरवरी 17 -- जाफरगंज। खजुहा विकास खण्ड के बारा गांव की रहने वाली रामरती पत्नी स्व बलदेव दिव्यांग है। वह गांव में ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। साथ ही बूथ लेबल आफीसर का दायित्व है। उनका आरोप है कि सोमवार शाम एसआईआर नोटिस का वितरण कर रही थी। ग्राम प्रधान रीतिका देवी के पति अरुण द्विवेदी का नोटिस होने के चलते घर गई थी। घर मे मौजूद परिजनों ने नोटिस लेने से इंकार कर दिया। बताया कि वितरण के दौरान ग्राम प्रधान के पति रास्ते में मिल गए। बीएलओ द्वारा नोटिस देने से बौखलाए प्रधान पति नाराज हो गया। इसके बाद शराब के नशे मे धुत प्रधान पति ने झोले मे पड़ीं 27 नोटिसों को फाड़ते हुए मोबाईल छीन लिया। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। एक वायरल आडियो में प्रधान का पति गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा है। घटना से आहत होकर बीएलओ ने यह जानकारी ...