बांदा, अप्रैल 7 -- बांदा। जसपुरा थाने के नादादेव गांव में देवर व दो देवरानियों ने दिव्यांग महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। शांति पत्नी सुजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह एक पैर से दिव्यांग है। सोमवार सुबह घर में सब्जी काट रही थी। देवर कुलजीत ने टूटे पैर में अपना पैर रख दिया। उससे उसे तेज दर्ज हुआ। उसने ऐसा करने पर टोको तो वह गाली देते हुए पिटाई करने लगा। इसी बीच देवरानी कीरती व रोशनी भी आ गईं और उसके हाथ से चाकू छीनकर उसके ऊपर कई वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कुलजीत व उसकी पत्नी कीर्ति तथा रोशनी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...