बदायूं, मार्च 16 -- मुजरिया। क्षेत्र में एक विकलांग महिला ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज करने और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला थाना मुजरिया क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित विकलांग महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पांच वर्षीय बेटे के साथ कुछ दिन पहले मारपीट हुई थी, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई थी। इस मामले में गांव में पंचायत भी हुई थी। इसके बाद महिला ने अपने बेटे का इलाज निजी डाक्टर से कराना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि जब उसने बच्चे के इलाज के लिए संबंधित पक्ष से खर्च की मांग की, तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज की और अश्लील हरकतें करने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.