दिव्यांग महिला ने भूमि हड़पने का लगाया आरोप
देवरिया, जून 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। शुक्रवार को एक वृद्ध एवं दिव्यांग महिला कलेक्ट्रेट पहुंची और डीएम मधुसूदन हुल्गी से अपनी बेशकीमती भूमि को हड़पने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर डीएम ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।रुद्रपुर तहसील के भृगुसुरी निवासी कैलाशी देवी पत्नी रामपति ने शिकायत की है कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर धोखे से उसकी लाखों रुपये मूल्य की भूमि अपने नाम करा ली है। महिला का आरोप है कि उन्हें गुमराह कर बिना किसी उचित प्रतिफल के जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। कैलाशी देवी के अनुसार, जब उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला और उन्होंने इसका विरोध किया, जिस पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का आरोप है कि उस भूमि को अन्य व्यक्तियों को ऊंचे दाम पर बेचने की भी तैयारी चल रही है। डीएम ने प्रकरण की जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.