दिव्यांग महिला ने एसपी से फरियाद कर मांगा न्याय
हमीरपुर, अगस्त 31 -- राठ, संवाददाता। दिव्यांग महिला से दुष्कर्म की घटना पर कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की। सोमवार को भाजपा जिलामंत्री के साथ एसपी से मिलकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। भारतीय जनता पार्टी के जिलामंत्री महेन्द्र शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी पैर से दिव्यांग महिला द्वारा आरोप लगाया कि गत 25 अगस्त को घर में घुसकर गांव का भूपेन्द्र उसे अपनी दुकान में ले गया और दुष्कर्म किया। चीखने चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। घटना के दूसरे दिन सुबह महिला पति के साथ कोतवाली पहुंची और शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले को छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार को महिला ने भाजपा जिलामंत्री महेन्द्र शुक्ला के साथ हमीरपुर पहुंची और एसपी मृगांक शेखर पाठक से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.