मऊ, मार्च 6 -- मऊ, संवाददाता। राज्य पुरस्कार से सम्मानित और समाजसेवी दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय की तरफ से समर्पण फाउंडेशन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक पाण्डेय ने परदहां ब्लाक क्षेत्र के हरदसपुर निवासिनी रीना भारद्वाज पुत्री स्व. बालचंद भारद्वाज को आत्म निर्भर बनने के लिए सिलाई मशीन प्रदान किया। इस दौरान समाजसेवी अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि जरुरतमंदों को आत्म निर्भर बनाना उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर सुनील यादव, राहुल सिंह, अश्वनी दुबे, अंशिका पाल आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.