सिमडेगा, अप्रैल 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। महिला थाना की पुलिस ने दिव्यांग महिला के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। डीएसपी रणवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि ठेठईटांगर थाना क्षेत्र निवासी एक दिव्यांग महिला के साथ गुमला के पालकोट निवासी मनोरंजन एक्का लंबे समय से लीव इन रिलेशनशिप में रहता था। इस दौरान वह दिव्यांग महिला को चाईबासा में भी रखा था और महिला को मिलने वाला दिव्यांगता पैसा भी मनोरंजन ले लेता था। वर्ष 2026 में मनोरंजन ने दिव्यांग महिला को छोड़ दूसरी शादी कर ली। तब दिव्यांग महिला ने मनोरंजन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया। यह भी पढ़ें- शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी विवेक को जमानत नहीं जिसके बाद पुलिस मनोरंजन को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

हिंदी...