धनबाद, अप्रैल 19 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक दिव्यांग महिला का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। महिला के शरीर से 750 ग्राम का ओवेरियन ट्यूमर निकाला गया। डॉक्टरों के अनुसार यह सर्जरी काफी चुनौतीपूर्ण थी और करीब तीन घंटे तक चली। सर्जन डॉ अली जैद अनवर ने बताया कि महिला इलाज के लिए यहां आई थी। जांच के दौरान ओवेरियन ट्यूमर का पता चला। यह आकार में सामान्य से काफी पड़ा था। इसलिए इसकी चुनौतियां भी सामान्य सर्जरी की तुलना में काफी अधिक थीं। बावजूद सर्जरी का निर्णय लिया गया। मरीज और उसके परिजनों की रजामंदी के बाद अधीक्षक सह यूनिट इंचार्ज डॉ डीके गिंदोरिया की देखरेख में सर्जरी शुरू की गई। सर्जरी टीम में डॉ अली जैद अनवर और डॉ अरविंद शामिल थे। एनेस्थीसिया से डॉ पूजा इस सर्जरी में शामिल थीं। डॉ अनवर के अनुसार टीम ने पूरी सावधानी और समन्वय के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.