दिव्यांग महिला और नाबालिग बेटे से मारपीट, केस दर्ज
रुद्रपुर, मार्च 7 -- गदरपुर। दुकान में घुसकर दिव्यांग महिला और उसके नाबालिग बेटे से मारपीट करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सकैनिया निवासी 60 प्रतिशत दिव्यांग महिला ने आरोप लगाया कि 13 जनवरी 2023 को गदरपुर निवासी राकेश कुमार पुरानी रंजिश के चलते उसकी दुकान में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला और उसके नाबालिग बेटे के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने पहले कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.