सासाराम, जून 6 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण व सुविधाओं को लेकर समीक्षा बैठक की गई।

दिव्यांग मतदाताओं की वर्तमान स्थिति बैठक में जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचकों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। बताया कि जिले में कुल 48346 दिव्यांग मतदाता हैं, जिनमें दृष्टिबाधित 10059, चलने-फिरने में अक्षम 25009, वाक् व श्रवण बाधित 4074 तथा अन्य श्रेणी के 9204 मतदाता शामिल हैं।

मतदाता सूची का अद्यतन जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची का सतत अद्यतन प्रक्रिया के तहत नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन की कार्रवाई निरंतर की जाती है। इसके लिए प्रपत्र-6 के माध्यम से नामांकन, प्रपत्र-7 से विलोपन तथा प्रपत्र-8 के माध्यम से सुधार, स्थानांतरण एवं प...