बदायूं, फरवरी 13 -- बिल्सी। ग्राम बमेढ़ में गुरुवार को हरी मिर्च तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक दिव्यांग मजदूर की दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की दरांती से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम नसरोल निवासी दिव्यांग मजदूर डाल चंद्र पुत्र पूरन लाल बिल्सी क्षेत्र के ग्राम बमेढ़ में एक किसान के खेत पर मजदूरी कर हरी मिर्च तोड़ने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी खेत स्वामी पक्ष से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दबंगों ने मजदूर पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस बीच लोहे की दरांती से भी वार किया गया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.