दिव्यांग बोला साहब...तीन साल से नहीं बन सका राशन कार्ड
बांदा, मई 23 -- बांदा। दोनों पैरों से शत प्रतिशत दिव्यांग युवक कलेक्ट्रेट में घिसटते पहुंचा। एडीएम को बताया कि साहब तीन साल से उसका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है। जिसे सुनकर एडीएम का पारा हाई हो गया। उन्होंने डीएसओ को फटकार लगाई, कहा कि इसका जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर कार्ड जारी किया जाए। अब तक कार्ड न बन पाने पर जांच कराए। नरैनी तहसील के बरुआ स्योढ़ा गांव के रहने वाले बच्चा सिंह जो पैरों से पूरी तरह दिव्यांग हैं, उनका शत प्रतिशत हैंडीकैप सर्टिफिकेट भी मेडिकल डिपार्टमेंट ने जारी किया है। बच्चा के मुताबिक वो पिछले 3 सालों से राशन कार्ड के लिए दर दर भटक रहा है, तहसील गया, ब्लॉक गया लेकिन उसकी कोई सुनवाई नही हुई, अफसर कहते रहे कि जब किसी की यूनिट कटेगी तब उसका राशन कार्ड लिस्ट से हटाकर तुम्हारा बनाया जाएगा。 यह भी पढ़ें- साहब! तीन साल से नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.