मैनपुरी, जून 24 -- करहल थाना क्षेत्र के ग्राम गंभीरा में 225 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में छह सदस्यीय टीम जांच कर रही है। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने इस अवैध कब्जे का खुलासा होने पर जांच कमेटी बनाई है। बुधवार को इस मामले में एक और चौकाने वाला खुलासा हुआ। आजीविका के लिए गुजरात चला गया इस गांव का दिव्यांग बुधवार को डीएम के पास पहुंचा शिकायत की कि भू-माफिया ने उसे मृत दर्शाकर उसके हिस्से की जमीन अपने नाम करवा ली। डीएम ने इस मामले को भी जांच समिति के हवाले किया है। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम गंभीरा निवासी नरेश कुमार पुत्र दलगंजन सिंह, डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को शिकायती पत्र देने पहुंचा और कहा कि वह वर्तमान में न्यू लाइंस नगर सोसाइटी, आरसोडिया कलौल, गांधीनगर गुजरात में रह रहा है। यह भी पढ़ें- दिव्यांग बोला, साहब! जिंदा हू मैं, जमीन...