गाज़ियाबाद, जनवरी 29 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जनपद में करीब दो हजार आवेदक दिव्यांग कल्याण बोर्ड से परीक्षण नहीं करा रहे हैं। इसकी वजह से मामलों का निस्तारण लंबित पड़ा है। ऐसे आवेदकों को मौका देते हुए शासन ने सोमवार के साथ अब शुक्रवार को भी बोर्ड को बैठने के निर्देश दिए हैं। एमएमजी अस्पताल की एनसीडी विंग में हर सोमवार को दिव्यांग कल्याण बोर्ड बैठता हैं। इसमें चिकित्सकों द्वारा आवेदकों की शारीरिक जांच कर दिव्यांगता का प्रतिशत निर्धारित किया जाता है। आमतौर पर हर सप्ताह 50 से ज्यादा आवेदन होते हैं। इनमें से 30 से 35 दिव्यांगों की संस्तुति की जाती है। बाकी आवेदकों का दिव्यांगता प्रतिशत मानक अनुरूप नहीं होने से रद्द कर दिए जाते हैं। ऐसे ही करीब दो हजार दिव्यांगों के आवेदन लंबित पड़े हुए हैं। आवदेकों के बोर्ड में न पहुंचने से प्रमाण पत्र जारी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.