एटा, नवम्बर 24 -- सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में आयोजित हुए दिव्यांग बोर्ड में चिकित्सकों ने जांच कर 44 प्रमाण पत्र जारी करने को अपनी सहमति प्रदान की है। दिव्यांग बोर्ड में दिव्यांग जांच के लिए सोमवार को 50 दिव्यांग पहुंचे। हड्डी, नेत्र, ईएनटी चिकित्सकों ने दिव्यांगता जांच की। दिव्यांग बोर्ड नोडल अधिकारी डा. राममोहन तिवारी ने बताया कि सोमवार को दिव्यांग बोर्ड में हड्डी चिकित्सक डा. कासिम, ईएनटी चिकित्सक डा. रंजीत वर्मा ने दिव्यांगता जांच की। बोर्ड के समक्ष 50 दिव्यांगों ने जांच के लिए आवेदन किए। इसमें हड्डी के 41, नेत्र, ईएनटी के चार-चार और एक मानसिक दिव्यांगता संबंधी आवेदन पत्र शामिल रहे, जिसमें से चिकित्सकों ने जांच करने के बाद 44 आवेदन पत्रों पर अपनी सहमति प्रदान की है। उसमें हड्डी संबधी 38, नेत्र के तीन, ईएनटी के दो और मा...