दिव्यांग बेसिक शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग को लेकर धरना
लखनऊ, अगस्त 31 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। दिव्यांग बेसिक शिक्षकों की अंतरजनपदीय स्थानांतरण सूची जल्द जारी करने की मांग को लेकर दिव्यांग महागठबंधन ने बुधवार को ईको गार्डेन में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शासन से शीघ्र सूची जारी करने की मांग करते हुए कहा कि लंबे समय से सूची न आने की वजह से दिव्यांग शिक्षकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरने को संबोधित करते हुए महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि शासन के आदेश के बावजूद अब तक स्थानांतरण सूची जारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि यह सूची जुलाई में ही जारी हो जानी चाहिए थी, लेकिन विभागीय देरी के चलते शिक्षक अब भी अपने गृह जनपद लौटने की राह देख रहे हैं।धरने के दौरान पुलिस प्रशासन की पहल पर संगठन के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता बेसिक शिक्षा निदेशक मोनिका रानी से करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.