नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। कोटला मुबारकपुर इलाके में दिव्यांग बेटी को घर में बंधक बनाने के साथ ही भोजन और शौचालय जाने पर पाबंदी लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके 80 प्रतिशत दिव्यांग होने के कारण परिवार के सदस्य ऐसा कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूजा अपने परिवार के साथ कोटला मुबारकपुर के वजीर नगर इलाके में रहती है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि वर्ष 2016 में भाई की शादी हुई थी। शुरुआती समय में सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में भाभी ने उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि शुरुआत में तो केवल भाभी परेशान करती थी, लेकिन बाद में उसके खुद के परिजनों ने मारपीट और गाली-गालौच शुरू कर दी। दवाइयां नहीं दी जाती पीड़िता का आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.