वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में चल रही दिव्य कला कौशल प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हुआ। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और श्री कामता प्रसाद सेवार्थ ट्रस्ट की ओर से यह आयोजन किया गया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने समूह नृत्य और शिव तांडव से वाहवाही लूटी। गीत, स्पीच और व्हीलचेयर दौड़ में भी प्रतिभा दिखाई। दिव्यांग बच्चों के स्टॉल के बेस्ट सेलर वर्ग में आईआईडी, करौंदी को प्रथम, चंद्रावती एजुकेशनल, सोसाइटी, हरसोस को द्वितीय और मणि मेमोरियल संस्था को तृतीय स्थान मिला। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सहकारी आवास संघ के चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सुदामा पटेल रहे। बीएचयू के प्रो. आरके मौर्य ने समेकित शिक्षा एवं कौशल विकास पर...