बोकारो, अगस्त 26 -- आशा-लता विकलांग विकास केंद्र में सोमवार को समर्थनम ट्रस्ट फॉर द डिसएबल्ड के सहयोग से विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें झारखंड के पांच दिव्यांग विद्यालयों के 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर आधारित विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों के मॉडल ने अतिथियों व दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। आशा-लता के निदेशक बीएस जायसवाल ने संस्था की गतिविधियों व दिव्यांग बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता व आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि बीएसएल के जीएम, सीएसआर पार्थ प्रतिम चक्रवर्ती ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। यह भी पढ़ें- Ghumla News: गणित-विज्ञान मेले में 103 मॉडलों ने दिखाई प्रति...