हल्द्वानी, मई 11 -- हल्द्वानी, संवाददाता। सेवालय समिति ने रविवार को धूमधाम से समिति का वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। कटघरिया स्थित बैंक्वेंट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि ये बच्चे समाज की असली शक्ति हैं। उनके सम्मान, सहयोग और सशक्तिकरण के लिए समाज को सामूहिक रूप से आगे आने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समिति के प्रयास सराहनीय हैं। समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जीवन जोशी, रोहित जोशी, नीमा बिष्ट, भावना मजगई मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.