धनबाद, मार्च 26 -- धनबाद। समावेशी शिक्षा अंतर्गत जिले के सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण बुधवार को कराया गया। विभिन्न गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग बच्चों का चयन बिरसा मुंडा पार्क के लिए हुआ। बच्चों ने जमकर मस्ती की। शैक्षणिक भ्रमण में 85 बच्चे, अभिभावक एवं प्रखंड रिसोर्स शिक्षक, थैरेपिस्ट ने हिस्सा लिया। मौके पर एपीओ अशोक कुमार पांडेय, शंभू दत्त मिश्रा, अखलाक अहमद, मनोज कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, रोशन कुमारी, वीणा कुमारी, ज्योति कुमारी, रविंद्र कुमार, देवेंद्र महतो, अवनीश कुमार त्रिपाठी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.