ललितपुर, दिसम्बर 8 -- समेकित शिक्षा के अन्तर्गत ब्लाक जखौरा, बिरधा और नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को एक्सपोजर विजिट कराई गई। जिसमें उनको प्राचीन ऐतिहासिक विरासत का वैभव दिखाने के साथ उसकी विशेषता भी बताई गई। भ्रमण के दौरान बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। एक्सपोजर विजिट की बस को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला समन्वयक सुजीत कुमार मौर्य ने एक्सपोजर विजिट की जानकारी देते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से उनको ऐतिहासिक, धार्मिक स्थलों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मिल सके। पूर्व दिवस में महरौनी व मड़ावरा के दिव्यांग बच्चों ने धार्मिक स्थल अमझरा घाटी का भ्रमण करके वहां के वैभव को समझा था। इस दौरान समेकित शिक्षा के जिला समन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.