प्रयागराज, मई 31 -- भाविनी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से नवाब यूसुफ रोड स्थित कार्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का रविवार को समापन समारोह हुआ। शुभारंभ संस्था की सचिव पूनम सिंह, उपसचिव रुचि राय और प्रदेश सचिव श्वेता साहू ने किया। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लिया। साथ ही क्राफ्ट से आकर्षक वस्तुएं बनाकर रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। आचार्य कौशल किशोर मिश्र, बजरंगी लाल उपाध्याय, सुनीता मिश्रा, शशि भारती, पुष्पा भारती, सिलो सोनकर, डॉ. युवराज मिश्रा, डॉ. छविराज कुमार, कृष्णा चौधरी, हर्षवर्धन सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ब्रह्माकुमारीज के सात दिवसीय समर कैंप का समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...