कन्नौज, दिसम्बर 4 -- कन्नौज। विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर डी.एन. कॉलेज तिर्वा में एकेडमिक स्पोर्ट एंड कल्चरल मीट-का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी दक्षता, आत्मविश्वास और अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम में 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग, छूकर पहचानो, कुर्सी दौड़ बालक वर्ग गायन, नृत्यकला, लेखन, सुलेख, रंगोली, बॉल थ्रो तथा कला प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सभी बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और खेल-कौशल का उत्कृष्ट परिचय दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, उप जिलाधिकारी तिर्वा राजेश कुमार एवं प्राचार्य योगेन्द्र सिंह तोमर ने संयुक्त रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.