प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 24 -- मदाफरपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) मदाफरपुर के सभागार में पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा के लिए सहायक अध्यापकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षक श्रीपति शुक्ल के मुताबिक प्रशिक्षण में ट्रेनर मुकुल वर्मा, संदीप कुमार और हनुमत दयाल मिश्र ने शिक्षकों को सरल तरीके से दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के तरीकों के बारे में बताते हुए उनकी शिक्षा पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...