आदित्यपुर, जुलाई 25 -- गम्हरिया। समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गम्हरिया में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व से चिन्हित 19 दिव्यांग बच्चों के बीच उनकी आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। समावेशी जिला प्रभारी रघुवर तिवारी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। शिविर में विशेषज्ञ सोनी कुमारी, राम कुमार सिंह, ऋतिक गुप्ता एवं लवकुश ने उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Pakur News: दिव्यांग बच्चों के बीच किया गया सहायक उपकरण का वितरण कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रुक्मणी हां...