फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 9 -- कायमगंज, संवाददाता समेकित शिक्षा के अंतर्गत घसिया चिलौली स्थित बीआरसी परिसर में मंगलवार को दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एलिम्को कानपुर के सहयोग से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 138 जरूरतमंद विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को विभिन्न प्रकार के उपकरण उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, विधायक डॉ. सुरभि तथा बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कायमगंज, नवाबगंज व शमसाबाद ब्लॉक के दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में दीपांशु और मनिका को बड़ी ट्राईसाइकिल, निशा को छोटी ट्राईसाइकिल, इजा को व्हीलचेयर, कृष्णा को रोलेटर, बिलाल को हियरिंग किट, सुधांशु को टीएलएम किट दी गई। उपकरण पाकर बच्चों और अभिभावकों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.