कौशाम्बी, फरवरी 2 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद चायल ब्लॉक संसाधन केंद्र में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग के तृतीय चरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड चायल के 50 दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी हिना सिद्दीकी ने अपने संबोधन में अभिभावकों से अपील की कि वे दिव्यांग बच्चों को कमजोर न समझें, उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें और सामान्य बच्चों की तरह ही उनके साथ व्यवहार करें, ताकि बच्चों का आत्मविश्वास बढ़े और उनका सर्वांगीण विकास हो सके। काउंसिलिंग सत्र के दौरान संदर्भदाता स्पेशल एजुकेटर कृष्ण कुमार तिवारी, इंदु बाला एवं शालिनी सोनकर ने अभिभावकों को दिव्यांगता के कारणों, उसके विभिन्न प्रकारों तथा आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.