कोडरमा, अप्रैल 8 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न प्रखंडों कोडरमा, जयनगर और डोमचांच के सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में घंटी बजाओ अभियान बुधवार को चलाया गया। इस अभियान तहत शिक्षा से वंचित दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आवश्यक समर्थन दिलाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष 15 मार्च से 15 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाता है। अभियान के तहत विद्यालयों के छात्रों व शिक्षकों द्वारा दिव्यांग बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए उनके घरों तक पहुंचकर घंटी बजाओ के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम में संस्था की संयोजिका सिस्टर लीला जोश, सिस्टर रिया, रंजीत कुमार सिंह, अमर कुमार, सन्नी कुमार, दिलीप कुमार पांडेय व सूरज कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...