दिव्यांग बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश
रांची, जून 23 -- खूंटी, संवाददाता। कन्या विद्यालय खूंटी के सभागार में मंगलवार को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनीता लकड़ा की अध्यक्षता में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा करते हुए विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों एवं संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में विशेष नामांकन अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने निर्देश दिया कि 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी दिव्यांग बच्चों का दो दिनों के भीतर निकटवर्ती विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। साथ ही जिन विद्यार्थियों का आधार कार्ड बन चुका है, उनकी अपार आईडी शीघ्र जनरेट करने तथा जिनका आधार कार्ड नहीं बना है, उनका जन्म प्रमाण पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.