गुमला, मार्च 19 -- रायडीह। समावेशी शिक्षा के तहत गुरुवार को बनवारी लाल साहू राजकीय मध्य विद्यालय पतराटोली में एनवायरमेंटल बिल्डिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक, दिव्यांग बच्चों के अभिभावक और आंगनबाड़ी सेविकाएं शामिल हुईं। बीपीओ अभिजीत सेनगुप्ता ने यूडीआईडी कार्ड, उसकी उपयोगिता और प्रशस्त ऐप संचालन की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों ने गायन, नृत्य, पेंटिंग, क्विज व निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.