गुमला, मार्च 20 -- बसिया। प्रखंड संसाधन केंद्र बसिया में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीपीओ अनुपम कुमार की देखरेख में समावेशी शिक्षा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता में चित्रकला, रंगोली, गायन व निबंध लेखन जैसी विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों के उत्साह और हुनर ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया।मौके पर बिनोद कुमार सिंह, बीआरपी प्रकाश कुमार,सरिता कुमारी,ओमप्रकाश ओहदार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.