गंगापार, जनवरी 31 -- विकास खंड कोरांव के बीआरसी के सभागार में शासन के मंशानुरूप बीइओ मो रिजवान खान की देखरेख में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत समेकित शिक्षा में दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को उपकरण /उपस्करण से लाभान्वित कर शिक्षा देकर उपाचारात्मक निदानात्मक बाल केंद्रित शिक्षा अधिगम कौशल दिव्यांग अधिकार जैसे बिंदु पर प्रशिक्षण दिया गया। 21 प्रकार की दिव्यांगता की विस्तृत जानकारी दी गयी। समस्त कार्यक्रम स्पेशल एजुकेटर दिनेश कुमार व शिवाकांत द्वारा सम्पन्न कराया गया। एआरपी जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.