दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप होगा आयोजित
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- मढ़िया घाट, संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत खीरी के दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने को मापन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा, लखीमपुर-खीरी के निर्देशन में किया जाएगा।पसगवां विकासखंड का कैंप 22 अगस्त 2026 को प्राथमिक विद्यालय बरखेरिया जाट में आयोजित होगा। कैंप का समय प्रातः 9 बजे से सायं 3 बजे तक निर्धारित है। इस दौरान 5 से 14 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों की जांच एवं आवश्यकतानुसार उपकरणों का मापन किया जाएगा। पात्र बच्चों को श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी, सीपी. चेयर, बेल्ट किट, डिजी प्लेयर, एडीएल किट, स्मार्ट केन, टेट्राप्लेक्स किट आदि सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी।-------कैंप यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.