कन्नौज, नवम्बर 20 -- गुरसहायगंज। नगर के मोहल्ला अफसरी स्थित लकी दिव्यांग पब्लिक स्कूल में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने दिव्यांग बच्चों के बारे में जानकारी ली और उनकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बुधवार को दिव्यांग स्कूल में राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने दिव्यांग बच्चों के रहने, खाने समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. वाई पी सिंह से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दिव्यांग बच्चों की देखभाल और उनके साथ हो रहे व्यवहार व व्यवथाओं पर संतोष व्यक्त किया और विद्यालय के व्यवस्थापक की प्रशंसा की। प्रबंधक ने उन्हें बताया कि विद्यालय में 48 दिव्यांग बच्चे हैं, जिनकी देखरेख के लिए कई लोग मौजूद रहते हैं। नित्य प्रति उन्हें दैनिक क्रिया के साथ ही नाश्ता व भोजन दिया जाता है और उनके खेलने-कूदने की व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.