भागलपुर, मार्च 20 -- गोराडीह प्रखंड के बीआरसी भवन में गुरुवार को विगत वर्ष चिन्हित कतिपय छात्रों को समावेशी शिक्षा के तहत आयोजित निःशक्त छात्रों के लिए उपकरण देने के लिए कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें दिव्यांग छात्रों के लिए सहायक उपकरण का वितरण किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के पांच बच्चों में एक बच्चे को व्हीलचेयर और चार बच्चों को ट्राईसिकल दिया गया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार दास, लेखापाल बिजय कुमार सिंह, बीआरपी अमित कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...