दिव्यांग बच्चों के बीच में सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।
गिरडीह, अगस्त 4 -- तिसरी के बीआरसी परिसर में मंगलवार को शिविर लगाकर समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के बीच में सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग के बीपीओ अक्षय कुमार प्रभाकर,जिला कार्यालय से आई शिवाली मुखर्जी, रिसोर्स शिक्षिका सीमा कुमार, धर्मेंद्र कुमार व राहुल कुमार के हाथों विभिन्न विद्यालयों से आए दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप व्हील चेयर, ट्राईसाइकिल, श्रवण यंत्र, बैसाखी, ब्रेल किट आदि सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। बीपीओ अक्षय कुमार प्रभाकर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक समावेशी शिक्षा पहुंचाना है। दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपकरण उपलब्ध कराए जाने से दिव्यांग बच्चे भी नियमित रूप से स्कूल जाकर अध्ययन कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.