देवघर, दिसम्बर 3 -- देवघर,प्रतिनिधि। विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती की अध्यक्षता में सरस कुंज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने दिव्यांग बच्चों से बातचीत करते हुए उनके नाम से संबंधित इतिहास से जुड़ा कोई व्यक्ति, खिलाड़ी व अन्य पर बारी बारी से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। विशेष कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरस कुंज में रह रहे दिव्यांग बच्चों के बीच कंबल, मिठाईयां और चॉकलेट का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने कहा कि इस विश्व दिव्यांगता दिवस पर हम सब साथ मिलकर अपने निःशक्तजन भाइयों और बहनों के प्रति प्यार दिखाएं और उनके सशक्तिकरण के लिए हमेशा प्रयास करते रहें।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.