चतरा, मार्च 10 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना समावेशी शिक्षा प्रभाग अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के बीच मंगलवार को वातावरण निर्माण प्रतियोगिता राज्य संपोषित बालिका हाई स्कूल चतरा में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिला के सभी प्रखंडों के लगभग 180 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम अंतर्गत ड्राइंग पेंटिंग , रंगोली, गायन एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी इवेंट के विजेता प्रतिभागी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को समावेशी शिक्षा विभाग प्रभारी विनय जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिसोर्स शिक्षक रजनीश पाठक, विनय कुमार पाठक, अशोक कुमार सिंह सहित सभी रिसोर्स शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम को संपन्न कराने में सीमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.