भागलपुर, मार्च 14 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि प्रखंड संसाधन केंद्र कहलगांव में बिहार शिक्षा परियोजना भागलपुर की ओर से आयोजित विशेष कैंप के माध्यम से चिह्नित दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित राज ने बच्चों को ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर प्रदान की। इस अवसर पर कुल 11 दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल तथा 4 बच्चों को व्हीलचेयर दी गई। वितरण कार्यक्रम के मौके पर प्रखंड साधन सेवी धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा, राजेश कुमार राजू, लेखापाल राहुल कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर मोईद आलम आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...