मेरठ, जून 26 -- मेरठ। दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास, विशेष शिक्षा और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पश्चिम यूपी सब एरिया मुख्यालय और लखनऊ के डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू से विशेष बच्चों के भविष्य को संवारने और उन्हें विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। ​यह एमओयू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित किया गया। इसके बाद सब-एरिया मुख्यालय के अशोका हॉल में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक्स डा. कौशल शर्मा, सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा और विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार रोहित सिंह सहित सेना और विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह ...