रांची, जून 18 -- मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार मुरहू में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रणजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शिक्षा एवं छात्र हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य बैठक के दौरान बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा ने दिव्यांग बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने और उनकी शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष नामांकन अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सभी विद्यालयों के शिक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में रहने वाले दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनका शीघ्र नामांकन सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहें। इसके साथ ही विद्यार्थियों के आधार अद्यतन, अपार आईडी निर्माण तथा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।

आधार अद्यतन...