सीवान, फरवरी 25 -- हसनपुरा। प्रखंड के सहुली स्थित बीआरसी केंद्र में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय सहायक उपकरण जांच कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के नामांकित बच्चे शामिल हुए। यह कैंप प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार अभिषेक, लेखा सहायक नीरज कुमार, विकास कुमार आदि के नेतृत्व में शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला से पहुंचे सहायक उपकरण जांच में रश्मि रंजन पांडा, पंकज कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार द्वारा जांच किया गया। जहां प्रखंड अंतर्गत 53 बच्चों का जांच हुआ। वहीं जांच में पहुंचे बच्चों में अक्षय कुमार, गुड़िया कुमारी, संजना कुमारी, अर्चना कुमारी, नजीबून हसन, अरमान खान के अलावा साधन सेवी उमेश कुमार यादव, सुनील कुमार मौर्य आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...