गंगापार, अगस्त 21 -- दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है आवश्यकता है कि उन्हें संरक्षण दिया जाय साथ ही सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाएं उनतक पहुंच जाय ताकि उन्हें स्वावलम्बी बनने में बाधा न आये।उक्त बातें फूलपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में समेकित शिक्षा द्वारा आयोजित दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए पेरेंट्स काउंसलिंग कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीईओ प्रदीप कुमार सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी चाहिए कि वे अपने इन बच्चों का विशेष ध्यान दें। स्पेशल एजुकेटर विपिन द्विवेदी ने कहा कि इन बच्चों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति, उपकरण वितरण आदि की व्यवस्थाएं देय होती हैं। यह भी पढ़ें- परीक्षण के बाद दिव्यागों के बनाए गए प्रमाण पत्र अमिता श्रीवास्तव ने कहा कि इनका समय पर पंजीकरण करा लिया जाना चाहिए। यह भी पढ़...