बेगुसराय, फरवरी 25 -- भगवानपुर। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद समावेशी शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में दिव्यांग बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सीआरसी मेहदौली में बुधवार को शुरू हुआ। प्रशिक्षक कमल कुमार मौर्य व विश्वनाथ प्रसाद ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का उद्देश्य, दिव्यांगता के कारण,समाज में दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता, दिव्यांगता के प्रकार, घर पर सकारात्मक वातावरण का निर्माण, घर में कराई जा सकने वाली थेरेपी आदि के बारे में बताया। मौके पर समन्वयक अशोक कुमार सिंह, अभिभावक आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.